फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 100 मीटर दौड़ में शेखर और ईशानी अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से पुलिस लाइन परिसर में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 100 - 200 मीटर रेस, रिले रेस, रस्सा कशी, कुर्सी दौड़, नींबू- चम्मच दौड़ आदि प्रतियोगी एवं मनोरंजक खेल हुआ। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को एसोसिएशन की अध्यक्ष और पुलिस अधीक्षक की पत्नी कल्याणी ने ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में शेखर प्रथम, आरूष द्वितीय और अंश कुमार तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में ईशानी शुक्ला प्रथम, श्रेजल दूसरे और निधी कुमार तीसरे स्थान पर रहीं। बालक के 11 से 15 आयु वर्ग के 100 मीटर दौड़ में रोशन पहले, आयुष दूसरे और उत्कर्ष को तीसरा स्थान मिला। वहीं, बालिका 11 से 15 आयु वर्ग के 100 मीटर दौड़ में रिया सिंह प्रथम, निर्मल दूसरे और आर्या तीसरे स्थान पर रही। बालक वर्ग के 200 मीटर दौड़ में आकाश पहले, युवराज दूसरे और संयम तीसरे स्थान पर रहे। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने बताया कि पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में पुलिस परिवारजनों के बच्चों की शारीरिक और मानसिक क्षमता को विकसित करने और उन्हें सशक्त बनाने के उद्देश्य से खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है। खेलों में भाग लेने से शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होता है।
विज्ञापन

कुर्सी दौड़ (बालक) में कृष्णा प्रथम, आयांश द्वितीय आयांश, शेखर तृतीय स्थान, कुर्सी दौड़ (बालिका) में ईशानी, सुप्रिया कुमार दूसरे और किंजल तीसरे स्थान पर रही। नींबू-चम्मच (दौड़) में अभिनव पहले, अयांश दुबे दूसरे और आकाश तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें