फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पावरलिफ्टिंग में शैलेंद्र, रंजीत कीर्ति और ज्योति रहे अव्वल

विज्ञापन
शहर के महुआबाग स्थित एक हाल में आयोजित 52वीं पुरुष सीनियर नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप एवं स्प - फोटो : 1
विज्ञापन
गाजीपुर। महुआबाग स्थित एक हॉल में 52वीं पुरुष और 44वीं महिला सीनियर नेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप और स्पेशल ओलंपिक प्रतियोगिता चल रही है।
विज्ञापन

तीसरे दिन मंगलवार को चार केटेगरी में हुई प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के 83 किग्रा भार वर्ग में मध्य प्रदेश के शैलेंद्र सेवतिया ने कुल 845 किलो भार उठाकर पहला, मध्य प्रदेश के ही योगेश नाथ ने 787.5 किलो भार उठाकर दूसरा और गुजरात के जय पटेल ने 765 किलो भार उठाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
पावरलिफ्टिंग उत्तर प्रदेश के महासचिव अमित राय ने बताया कि पुरुष वर्ग के 93 किलो भार वर्ग में उत्तर प्रदेश के रंजीत कुमार मौर्या ने 825 किलो भार उठाकर प्रथम, पंजाब के एकमज्योत सिंह ने 795 किलो भार उठाकर द्वितीय और महाराष्ट्र के जीतेन नीलेश राने ने 795 किलो भार उठाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इस केटेगरी में द्वितीय और तृतीय स्थान का चयन खिलाड़ियों के बॉडी वेट के आधार पर किया गया।
महिला वर्ग के 57 किलो भार वर्ग में केरला की कीर्ति कुमारी ने कुल 467.5 किलो भार उठाकर प्रथम और मध्य प्रदेश की रिया कल्याण ने कुल 455 किलो भार उठाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
महिला वर्ग के 63 किलो भार वर्ग में उत्तर प्रदेश की ज्योति सिंह ने 497.5 किलो भार उठाकर पहला और राजस्थान की रेखा आचार्य ने 495 किलो भार उठाकर दूसरा और बिहार की नेहा रानी ने 477.5 किलो भार उठाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि वरुण कुमार सिंह, आनंद राय, डॉ. विजय राय, कैप्टन सुब्बा यादव, कैप्टन ओमप्रकाश, सुबेदार राजकुमार और सूबेदार मेजर विजय कुमार को अरविंद शर्मा और संजय राय ने अंगवस्त्र और सम्मान चिन्ह प्रदान करके सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें