फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: स्टेट चैंपियनशिप के लिए शगुन का चयन

विज्ञापन
मंडलीय फुटबॉल टीम में चयनित---- सगुन यादव। स्रोत- स्टेडियम
विज्ञापन
गाजीपुर। जौनपुर में 24 से 31 अक्तूबर तक सब जूनियर बालिका स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित की गई है। इसमें जिले की एक होनहार फुटबॉलर का चयन वाराणसी मंडल की टीम में हुआ है। जिला फुटबॉल संघ के संयुक्त सचिव मुहम्मद मोईन ने बताया कि इस चैंपियनशिप के लिए बीते दिनों जिला स्तर का ट्रायल शहर के गोराबाजार स्थित नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया गया था, जिसमें 25 बालिकाओं ने भाग लिया था। ट्रायल के बाद 10 बालिकाओं को मंडलीय ट्रायल के लिए वाराणसी भेजा गया था, जिसमें धर्मेंद्र यादव की पुत्री शगुन यादव का चयन मंडल की टीम में हुआ है। उन्होंने बताया कि वाराणसी मंडल की टीम कोच संगीता यादव की देखरेख में जौनपुर के लिए रवाना हो गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें