फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: शादी का झांसा देकर किया यौन उत्पीड़न, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। रेवतीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन उत्पीड़न करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके पहले एसपी डॉ. ईरज राजा के आदेश पर पुलिस ने सोमवार को पीड़िता के पड़ोसी गांव के रहने वाले आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि बगल के ही गांव का रहने वाला एक युवक बहला फुसलाकर उसका यौन उत्पीड़न किया। वह जब गर्भवती हो गई और शादी की बात कही तो वह टाल मटोल करने लगा। आरोपी उसे अस्पताल ले गया औैर गर्भपात करा दिया और कुछ दिन बाद शादी से इन्कार दिया। प्रभारी निरीक्षक पवन उपाध्याय ने बताया कि वांछित अभियुक्त संदीप यादव को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें