फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांगी समेत कई नदियां उफनाईं,

Sat, 01 Oct 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
गांगी समेत कई नदियां उफनाईं
विज्ञापन
कई दिनों से गांगी की बाढ़ की जद में आए तहसील के दर्जनों गांवों में बाढ़ की स्थिति जस की तस बनी हुई है। शुक्रवार को बारिश न होने के कारण नदी का पानी स्थिर रहा लेकिन किसानों में फसलों के नुकसान होने को लेकर चिंता बनी हुई है।बाढ़ के चलते हिरानंदपुर, मड़ईया, धरम्मरपुर, राजधरपुर, डेहरा कला, दौलतपुर, खोजनपुर, भितरी, आगापुर, बबुरहनी आदि गांवों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


जखनिया संवाददाता के अनुसार बेसो एवं मंगई  नदी में आए उफ़ान से किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बेसों और मंगई नदी में आए बाढ़ से नदी किनारे के सैकड़ों एकड़ खेत  पानी में डूब गए हैं। स्थिति यह है की बाढ़ से  झोटना, कुडिला, हथियाराम, संतोषपुर, बूढानपुर, तालगांव सहित दर्जनों गांव  के किसानों की  फसलें डूब गई और जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। 

बेसों नदी में आए उफ़ान से जखनिया- झोटना मार्ग पर जाहीं गांव के पास नदी का  पानी छलका पुल के ऊपर से बह रहा है।  अलीपुर मदरा गांव की वनवासी बस्ती के लगभग 25 घर पानी से घिर  गए हैं। जिनके बचाव राहत के लिए उप जिलाधिकारी ने लेखपाल एवं कानूनगो के साथ  ग्राम प्रधान झून्ना सिह द्वारा वनवासियों को रात में ठहरने के लिए  सुरक्षित स्थान गांव के ही प्राथमिक विद्यालय व मंडी समित की खाली भवन में  अस्थाई रुप से रहने को कह दिया गया।
विज्ञापन


जबकि मगई नदी के पानी से चपेट में  मरदानपुर लक्ष्मण गांव के लगभग 20 घर पानी में बुरी तरह से डूब गए हैं।  उप जिलाधिकारी सत्य प्रकाश  मिश्रा ने बताया कि मरदानपुर लक्ष्मण गांव के बचाव के लिए जिला मुख्यालय से  नाव मंगवाने की व्यवस्था कर दी गई है। करीमुद्दीनपुर संवाददाता के अनुसार मंगई नदी में  पानी बढ़ने से राजापुर , कारीमुद्दीनपुर , लौवाडीह , जोगामुसाहिब ,कोठिया ,  देवरिया ,मसौनि ,गोडउर ,महेन , सरदरपुर , नसीराबाद , जगदीशपुर , सोनवानी  सहित अन्य  इलाकों में भय बना हुआ है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें