फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सात अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर। रेलवे स्टेशन दिलदारनगर और जमानिया क्षेत्र में जीआरपी व आरपीएफ की संयुक्त टीम ने शनिवार की देर रात सात अंतरराज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से 563.21 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की है। बरामद शराब की कीमत करीब दो लाख रुपये आंकी गई है। जीआरपी चौकी प्रभारी अश्वनी कुमार पटेल ने बताया कि जीआरपी दिलदारनगर, रेलवे चौकी जमानिया और आरपीएफ की संयुक्त टीम शनिवार रात करीब एक बजे रेलवे स्टेशन जमानिया के प्लेटफॉर्म नंबर-1 के पूर्वी छोर स्थित यात्री शेड के पास जांच कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधि के आधार पर सात लोगों को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान पांच बोरियों, 22 पिट्ठू बैग और चार झोलों से 498.5 लीटर बीयर तथा 64.71 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे विभिन्न दुकानों से शराब खरीदकर ट्रेन के जरिए बिहार ले जाने की तैयारी में थे। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपी बिहार के पटना, नालंदा और सीतामढ़ी जिलों के निवासी हैं। बताया कि गिरोह लंबे समय से अंतरराज्यीय शराब तस्करी में सक्रिय था। सभी आरोपियों के खिलाफ जीआरपी डीडीयू थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें