फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद अफजाल अंसारी पर दर्ज हैं सात मुकदमे

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद अफजाल अंसारी पर मुहम्मदाबाद, नगर कोतवाली, नोनहरा, भांवरकोल और चंदौली जनपद के चकरघंटा थाने में विभिन्न धाराओं में सात मुकदमे दर्ज है। बीते 24 जुलाई को इनकी 14 करोड़ 90 लाख की संपत्ति कुर्क की गई थी। यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट के तहत मांचा, धनेठा, नरसिंहपुर तरयी और खरडीहा गांव में हुई थी। एक बार फिर मांचा गांव में 12 करोड़ 35 लाख रुपये की अचल संपत्ति की कुर्की से हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

राज्य सरकार अपराध को अंजाम देने वाले माफियाओं द्वारा अवैध ढंग से अर्जित की गई संपत्तियों का ब्योरा खंगाल एक-एक कर कुर्क करने की कार्रवाई में जुटी हुई है। खासकर मऊ के पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के परिवार एवं उनके करीबियों पर जिला और पुलिस प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बीते 24 जुलाई को गैंगस्टर की धारा के तहत भांवरकोल थाना क्षेत्र के चार गांवों की अचल संपत्ति को कुर्क की गई थी। इन संपत्तियों के बारे में पुलिस प्रशासन द्वारा बताया गया था कि ये संपत्तियां अवैध तरीके से खरीद फरोख्त कर दाखिल खारिज न कराने और दान अभिलेख तैयार कराकर दान कर देने संबंधित है। इधर एक बार फिर पुलिस प्रशासन की मांचा गांव में की गई कुर्की की कार्रवाई लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है।
एसपी रोहन पी बोत्रे ने बताया कि अफजाल अंसारी के खिलाफ मुहम्मदाबाद, नगर कोतवाली, नोनहरा, भांवरकोल और चंदौली जनपद के चकरघंटा थाने में मुकदमा दर्ज हैं। बताया कि गैंगस्टर एक्ट के तहत लगातार कुर्की की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें