फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान्हा के इंतजार में श्रद्धालुओं ने बिछाईं पलकें

विज्ञापन
विज्ञापन
भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव शुक्रवार को जिले भर में मनाया जाएगा। इसको लेकर तैयारी लगभग पूरा कर ली गई है। इस पर्व पर जहां घरों में भगवान की झांकी सजाई जाती है, वहीं श्रद्धालु व्रत रहकर रात्रि जागरण करते हैं। रात 12 बजते ही घंट और शंख ध्वनि कर भगवान के आगमन का संकेत दिया जाता है। इसके बाद विशेष पूजन-अर्चन होता है। पर्व के मद्देनजर बृहस्पतिवार को लोगों की तरफ से झांकी, पूजन सामग्री एवं फल आदि की खरीदारी की गई।
विज्ञापन

जन्माष्टमी का पर्व पूरे जिले में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस अवसर पर घर के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में स्थित मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण की झांकी सजाई जाती है। बीते कई दिनों से इस पर्व को लेकर लोग तैयारी कर रहे थे। मंदिरों की साफ-सफाई के साथ रंग-रोगन का कार्य किया गया। शहर के साथ ही जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों में मंदिरों को बिजली की आकर्षक झालरों से सजाने का काम पूरा कर लिया गया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रात को बारह बजे प्रभु के जन्म के बाद उत्सव मनाया जाता है। कई जगहों पर महिलाएं सोहर गाती हैं तथा बाद में भगवान का विशेष पूजन-अर्चन किया जाता है। इस पर्व को लेकर व्यापक तैयारी की गई है। घरों में लोग झांकी सजाने में व्यस्त रहे। कान्हा के जन्म से संबंधित झांकियां सजाई गई है। कई जगह रात्रि जागरण का आयोजन किया गया है।
बढ़े दाम पर बिके फल
गाजीपुर। जन्माष्टमी पर्व के मद्देनजर फलों के दाम में इजाफा हुआ है। बृहस्पतिवार को सेब सौ रुपये प्रति किलो के साथ ही सवा किलो के भाव बिका। इसी तरह नाशपाती सौ रुपए, अनार 80, पपीता की 40 रुपये प्रति किलो की दर से बिक्री की गई। इसी प्रकार केला 60 रुपए प्रति दर्जन तक बिका। आम के भाव में भी तेजी देखी गई। व्रत के सामानों जैसे सिंघाड़ा का आटा दो सौ, कुट्टू का आटा 160, साबुदाना 80, चिप्स 200 रुपये प्रति किलो के भाव बिक्री किया गया। मेवा में काजू, किशमिश, गरी, चिरौंजी, छुहारा आदि पर भी महंगाई का असर बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें