फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सात उम्मीदवारों की जमानत जब्त, आधा प्रतिशत भी नहीं पा सके वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। गाजीपुर संसदीय सीट के लिए कराए गए लोकसभा चुनाव की मतगणना मंगलवार की शाम संपन्न हो गई। घोषित नतीजों के अनुसार सात उम्मीदवार अपनी जमानत नहीं बचा सके। ये उम्मीदवार तो आधा फीसद भी मत नहीं पा सके।
विज्ञापन

1153094 मतों में प्रत्याशियों को अपनी जमानत बचाने के लिए 192,182.33 मत पाना था। लेकिन, सपा और भाजपा प्रत्याशियों को छोड़ कोई भी प्रत्याशी अपनी जमानत नहीं बचा सका। आंकड़ों के मुताबिक सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी ने 46.82 मत पाकर विजयी हुए, जबकि दूसरे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी पारसनाथ राय को 35.99 प्रतिशत मत मिले। जबकि तीसरे स्थान पर रहे बसपा प्रत्याशी डा. उमेश कुमार सिंह 14.31 मत ही पा सके। इस तरह बसपा प्रत्याशी भी अपनी जमानत नहीं बचा सके। वहीं, विश्व कल्याण राष्ट्रीय मानव समाज पार्टी के अजय को 0.44, निर्दलीय नुसरत अंसारी 0.4, युग तुलसी पार्टी के आदित्य श्रीवास्तव 0.29, निर्दलीय सत्यदेव यादव 0.28, निर्दलीय ज्ञानचन्द्र बिंद 0.27, मौलिक अधिकार पार्टी के रामप्रवेश 0.25, भारतीय लोकवाणी पार्टी के धनंजय कुमार तिवारी 0.17 प्रतिशत पा सके। प्रमुख तीन प्रत्याशियों से अधिक तो 0.79 मत नोटा को मिला।
2014 में 11 तो 2019 में 15 प्रत्याशियों की जमानत हुई थी जब्त
गाजीपुर। वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में 18 उम्मीदवारों ने ताल ठोंकी थी उसमें 15 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हुई थी। वहीं 2019 के चुनाव में सीधे मुकाबले में सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी अफजाल अंसारी ने बाजी मारी थी। इस दौरान 13 में से 11 की जमानत जब्त हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें