बालक-बालिकाओं की जिला स्तरीय विद्यालयीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन दिलदारनगर स्थित एक इंटर काॅलेज में किया गया।इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों से प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी के बॉक्सरों ने अपने विद्यालयों से शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर जिला विद्यालयीय बॉक्सिंग टीम में एकेडमी के 7 बाक्सरों का चयन मंडलीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। चयनित खिलाड़ियों में 17 वर्ष आयु वर्ग में 46 किग्रा भर वर्ग में आदित्य राजभर, 48 किग्रा में विशेष यादव, 50 किग्रा में अंकित राजभर, 80 किग्रा में अभय राठी, 44 किग्रा में आशू यादव, 54 किग्रा में अंशू यादव का चयन हुआ। 19 वर्ष आयु वर्ग में 45 किग्रा भार वर्ग में साधना राजभर शामिल हैं। इस उपलब्धि पर एकेडमी एवं हॉस्टल के प्रबंध निदेशक अमित कुमार सिंह ने 10 सितंबर को दिलदारनगर में आयोजित होने वाली मंडलीय विद्यालयीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की उम्मीद व्यक्त की।