फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 62 वर्ष की आयु होते ही समाप्त हो जाएगी सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी और सहायिका की भर्ती के लिए नया शासनादेश जारी
विज्ञापन

चयन के लिए उम्र 18 से 35 वर्ष, शैक्षिक योग्यता है इंटर पास
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। आंगनबाड़ी एवं सहायिका की भर्ती के लिए नया शासनादेश जारी किया गया है। इसमें आंगनबाड़ी सहायिका की शैक्षिक योग्यता अब इंटरमीडिएट या उसके समकक्ष और न्यूनतम आयु 18 तथा अधिकतम 35 वर्ष होगी। 62 वर्ष की आयु होते ही उनकी मानदेय आधारित सेवाएं स्वत: समाप्त हो जाएगी।
बाल विकास परियोजना के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के संबंध में चयन प्रक्रिया का पुर्ननिर्धारण किया गया है। जिले में करीब 310 आंगनबाड़ी एवं करीब 540 सहायिका के पद पर भर्ती होनी है। जितनी आंगनबाड़ी की भर्ती की जानी है, उसमें 50 प्रतिशत भर्ती आंगनबाड़ी पद पर सहायिका से की जाएगी।
विज्ञापन

शर्त यह होगी कि जिस ग्राम सभा में पद रिक्त है उस ग्राम सभा की सहायिका सभी शर्त पूरी करती हों। उसकी शैक्षिक योग्यता इंटर पास तथा आयु 35 से अधिक नहीं होनी चाहिए। अगर यह शर्त वह पूरी करती हो तो उसका चयन किया जाएगा।
अगर कार्य में लापरवाही मिली, तीन महीने तक अनुपस्थित रही है तो उनका चयन नहीं किया जाएगा। शासनादेश में इस बात का भी उल्लेख किया गया है कि एक आंगनबाड़ी केंद्र पर एक ही परिवार की दो महिलाओं की नियुक्ति आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पद पर नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

0000
0000 कोट 0000
आंगनबाड़ी और सहायिकाओं की नियुक्ति के लिए शासन की ओर से नया शासनादेश जारी किया गया है। जो सहायिका सभी शर्तों को पूरा करेगी उसे जिला स्तर पर गठित टीम आंगनबाड़ी में चयन में प्रमोशन देगी।
- दिलीप कुमार पांडेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें