फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पानी की आस पशुओं को ला रही कर्मनाशा के पास

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मनाशा नदी के किनारे जंगली जानवर दिखने से ग्रामीण भयभीत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बारा। कर्मनाशा नदी के तटवर्ती गांव मगरखाई में लकड़बग्घे जैसा जंगली जानवर देखकर ग्रामीण भयभीत हैं। हालांकि ये छोटे जानवर गर्मी में पानी की तलाश में भटकते हुए इन इलाकों में आ रहे हैं। लेकिन एक सप्ताह से जानवर दिखने से ग्रामीण बाहर निकलने एवं खेत पर काम को जाने में डर महसूस कर रहे हैं।
गहमर कोतवाली क्षेत्र के मगरखाई गांव के लोगों के मुताबिक पिछले एक सप्ताह से लकड़बग्घा जैसा जंगली जानवर कर्मनाशा नदी पर बने रेलवे के सोलह पुलिया के पास देखा जा रहा है। संभवत: पानी ही तलाश में कुछ जानवर कर्मनाशा नदी के किनारे और आसपास के इलाकों में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

गांब के श्रीकृष्ण यादव, सुनील यादव, रामेश्वर यादव, विनय प्रकाश यादव उर्फ मनी, जगनारायण यादव आदि ने बताया कि कर्मनाशा नदी पर बने सोलह पुलिया के पास अक्सर लकड़बग्घा जैसे जानवर को देखा जा रहा है। ग्रामीणों द्वारा शोर-शराबा करने पर वह भाग जा रहा है। सूचना देने के लिए वन विभाग के अधिकारियों को फोन किया जा रहा है, लेकिन उनका फोन नहीं उठ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण स्वयं एवं अपने पशुओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द वन विभाग की टीम द्वारा लकड़बग्घा को नहीं पकड़ा गया तो कोई अप्रिय घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता। वहीं जमानिया के वन रेंजर प्रेमप्रकाश चौबे ने कहा कि कभी कभार पानी के लिए जानवर इधर -उधर पहुंच जाते हैं। टीम भेजकर जंगली जानवर के बारे में छानबीन की जाएगी। अगर ऐसा है तो उसे पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों को सलाह दी कि को सुरक्षा के लिए अपने आसपास रोशनी रखें। इस बाबत वरिष्ठ अधिकारियों को भी सूचित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें