फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने जान जोखिम में डालकर सेवा का जो कार्य किया वह स्मरणीय और सराहनीय

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। भाजपा गाजीपुर के कर्मवीर कार्यकर्ताओं ने लाक डाउन के दौरान जान जोखिम में डालकर जो सेवा का कार्य किया वह स्मरणीय एवं सराहनीय है। यह बातें सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिले की मासिक बैठक में ई-बुक का विमोचन करते हुए प्रदेश के राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने कही। नवनियुक्त प्रदेश मंत्री मीना चौबे ने कहा कि सभी सेवा कार्य कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों के नेतृत्व में सफलता से होगा। जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने पीएम के जन्म सप्ताह पर 14 से 20 सितंबर तक तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन 25 सितंबर से गांधी जयंती दो अक्तूबर तक चलने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के सेवा सप्ताह का उल्लेख किया। इस दौरान विधायक अलका राय, सुनीता सिंह, डा. संगीता बलवंत, कृष्णबिहारी राय, सरोज कुशवाहा, नवीन श्रीवास्तव, सुनील सिंह, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, विनोद अग्रवाल, नरेंद्र सिंह, राजेश राजभर, अखिलेश सिंह, बृजनंदन सिंह, जितेंद्रनाथ पांडेय, योगेश सिंह, रुद्रा पांडेय, सुमित तिवारी, राजेश्वर सिंह, बालकृष्ण त्रिवेदी, श्यामराज तिवारी, ओमप्रकाश राम, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा आदि उपस्थित थे। संचालन जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें