फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: फार्मर रजिस्ट्री कराने में सर्वर बन रहा बाधक

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ पाने के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य कर दी गई है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त कुछ दिनों में आने वाली है।
विज्ञापन

इसे लेकर किसानों में फार्मर रजिस्ट्री कराने को लेकर होड़ मची हुई है, लेकिन आए दिन फार्मर रजिस्ट्री की साइट धीमी हो जा रही है। इसके पीछे की वजह सर्वर का नहीं चल पाना है।
किसानों को चिंता सता रही है कि अगर जल्द से जल्द फार्मर रजिस्ट्री नहीं हुई, तो उनको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त नहीं मिल पाएगी। सर्वर डाउन होने से केवल किसान ही नहीं बल्कि सहज जनसेवा केंद्र संचालक भी परेशान हैं। उनको आर्थिक नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

जनपद में कुल 5.50 लाख किसान हैं। बीते वर्ष 2024 के अक्तूबर महीने में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त 4.24 लाख किसानों को मिली थी। बीते वर्ष 2024 के 6 दिसंबर से फार्मर रजिस्ट्री कराने की प्रक्रिया शुरू हुई है। अब तक 50 हजार किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री करा ली है।
कृषि उपनिदेशक अतींद्र सिंह ने बताया कि अब तक 50 हजार किसानों की फार्मर रजिस्ट्री हो चुकी है। कई क्षेत्रों से सर्वर सहीं नहीं रहने की शिकायत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें