फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों और कर्मचारियों को दो माह से वेतन नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में संचालित 16 राजकीय हाईस्कूल के शिक्षकों और कर्मचारियों को दो माह से वेतन नहीं मिला है। ऐसे में उनके सामने आर्थिक तंगी की स्थिति पैदा हो गई है। बताया जा रहा है कि इसके लिए बजट उपलब्ध नहीं है। वेतन न मिलने से लगभग सौ से अधिक शिक्षकों और कर्मचारियों का परिवार प्रभावित है। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत संचालित राजकीय हाईस्कूलों में कार्यरत शिक्षक और कर्मचारी ही वेतन के लिए परेशान हैं। जबकि राजकीय इंटर कालेज के शिक्षकों और कर्मचारियों को वेतन मिल रहा है। यह स्थिति इसलिए पैदा हुई है कि राजकीय इंटर कालेज के शिक्षकों और कर्मचारियों के वेतन का पूरा बजट राज्य सरकार की ओर से जारी किया जाता है जबकि राजकीय हाईस्कूल के शिक्षकों और कर्मचारियों को वेतन केंद्र और राज्य सरकार दोनों के अंशदान से दिया जाता है। पिछले दो माह से यह बजट आवंटित नहीं किया गया है। जिले में 16 राजकीय हाईस्कूल राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत संचालित हो रहे हैं। इन स्कूलों में कार्यरत 34 नए शिक्षकों को अप्रैल माह से वेतन नहीं मिला है। राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्यामनारायन सिंह यादव और संघ के प्रांतीय प्रवक्ता रामअवतार यादव ने मुख्यमंत्री से राजकीय शिक्षकों को वेतन देने के लिए शीघ्र बजट आवंटित करने और हाईस्कूल का बजट प्लान से हटाकर नान प्लान के तहत राजकीय इंटर कालेजों के साथ आवंटित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें