फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र सेनानियों ने बचाया लोकतंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। भाजपा के जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए लोकतंत्र सेनानियों ने अपने जीवन के 19 माह जेल की सलाखों में बिताए। तत्कालीन कांग्रेस सरकार का दंश एवं प्रताड़ना सहकर लोकतंत्र को बचाने में अपना योगदान दिया। वह शुक्रवार को भाजपा कार्यालय पर आपातकाल दिवस पर आयोजित लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान समारोह में बोल रहे थे। प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य कृष्णबिहारी राय ने कहा कि सेनानियों की देशभक्ति की भावना से हमें सीख लेनी चाहिए। उनके योगदान के कारण ही लोकतंत्र बचा रहा है। वरिष्ठ नेता एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस की दमनकारी नीति के विरुद्ध अपनी आवाज बुलंद कर भारतीय लोकतंत्र की रक्षा करने का जो पुण्य कार्य हमारे सेनानियों ने किया है वह अनुकरणीय है। इससे पूर्व जिलाध्यक्ष एवं महामंत्री प्रवीण सिंह ने लोकतंत्र सेनानी राधाकृष्ण निषाद, दयाशंकर द्विवेदी, मुन्नीलाल पाल, पारसनाथ दुबे, रमाशंकर चौहान, उदयप्रताप सिंह, मोतीलाल तिवारी, जनार्दन सिंह, विजयशंकर चतुर्वेदी, राजकिशोर प्रसाद और विजय जायसवाल आदि को अंगवस्त्र प्रदान करते हुए माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान दिलीप गुप्ता, कार्तिक गुप्ता, विनीत कुमार शर्मा, राजेश चौहान, शैलेंद्र सिंह, संजय कटियार, शैलेश राम, प्रमोद राय, महफूज आलम, अशोक मौर्य, सुनील यादव, कुलदीप सिंह, राहुल कुमार आदि उपस्थित थे। संचालन विपिन सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें