फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। खेल निदेशालय के तत्वावधान में वर्ष 2022-23 में सूचीबद्ध खेलों में बालक-बालिकाओं के आवासीय क्रीड़ा छात्रावास में प्रवेश के लिए प्रोबेबुल्स के केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए जिले के बालक एवं बालिकाओं का विभिन्न खेलों में राज्य स्तरीय चयन कर 11 से 25 मई तक केंद्रीय प्रशिक्षण शिवि के लिए चयन किया गया है। क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि चयनित खिलाड़ी उक्त तिथि में उपस्थति होकर प्रशिक्षण प्राप्त करें। पूर्ण जानकारी के लिए जिला खेल कार्यालय नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम गोराबाजार में संपर्क स्थापित कर सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हॉकी बालक वर्ग में सूरज चौधरी, अतुल कुशवाहा (प1 से 25 मई तक झांसी), कुश्ती बालक वर्ग आशीष यादव, चेतन चौहान (11से 25 मई तक गोरखपुर), वालीबाल बालक वर्ग विनीत कुमार दुबे, अभिषेक यादव, विनीत सिंह, अमन कुमार सिंह, ऋषिकेश सिंह, निखिल सिंह, प्रत्यूश राय ( 11से 25 मई तक लखनऊ) निर्धारित तिथि में उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करें। उन्होंने बताया कि वालीबाल बालिका वर्ग तन्नू पांडेय, रितिका सिंह (11से 25 मई तक लखनऊ), फुटबाल बालक वर्ग मो. यासिम, मो. नवाजिश खान, मो. वाजिद, शक्ति सिंह, आफताब खान (11 से 25 मई तक बाराबंकी), क्रिकेट बालक वर्ग अयान राईनी, शिवम मौर्या, अमन राय, किशन यादव (11 से 25 मई तक कानपुर), कबड्डी बालक वर्ग नितेष यादव ( 11से 25 मई तक अमेठी), बाक्सिंग बालक वर्ग अभिषेक सिंह ( 11 से 25 मई तक मेरठ) तथा बास्केटबाल बालक वर्ग में श्रेयांष राय (11 से 25 मई तक आगरा) में उक्त तिथि में उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें