फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: फुटबाल के 6 खिलाड़ियों का हॉस्टल और कॉलेज में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। फुटबाल के 6 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन स्पोर्ट्स कॉलेज एवं स्पोर्ट्स हॉस्टल के लिए हुआ है। हालांकि स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए चयनित खिलाड़ियों को जैविक आयु परीक्षण में सफल होने के बाद प्रवेश मिलेगा। क्रीड़ाधिकारी देवी प्रसाद ने बताया कि खेल निदेशालय की ओर से संचालित आवासीय क्रीड़ा छात्रावास योजना के तहत 2026-27 के लिए जिले के दो फुटबॉलरों आकाश गुप्ता का बस्ती एवं नीरज यादव का बरेली हॉस्टल के लिए चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ियों को संबंधित आवासीय खेल छात्रावासों में प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इसी तरह चार प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए हुआ है। इनमें देवैथा के अयान खान, कुर्रा के मुहम्मद बेलाल खान, फुफुआंव के एहतेशाम खान एवं मिर्चा गांव के महफूज मुफीद का चयन हुआ है। क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा में इनका चयन हो गया है। अब इनका जैविक आयु परीक्षण होना है, इसमें सफल खिलाड़ियों को कालेज में प्रवेश मिलेगा। स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश मुख्य रूप से कक्षा 6, 9 और 11 के छात्रों के लिए होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें