फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: रोजगार मेले में अंतिम राउंड के लिए 160 अभ्यर्थियों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत जिला सेवा योजन कार्यालय की ओर से खंड विकास परिसर कासिमाबाद में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन हुआ। विभिन्न पदों पर कुल 160 अभ्यर्थियों का अंतिम राउंड के लिए चयन किया गया। क्वैस सर्विस प्रा. लि. रोहित हाईब्रीड सीड्स प्रा. लि. रौजा, जॉब सीकर्स स्टॉप डिक्सन, पैजेट, मिकुनी आदि कंपनियों ने रोजगार मेला में प्रतिभाग किया। कंपनियों की ओर से ट्रेनी, मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन, फीटर, कंप्यूटर ऑपरेटर, इलेक्ट्रानिक मैनूफक्चैरिंग, हेल्पर आदि पदों पर चयन किया गया। मेले में लगभग 410 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें से विभिन्न पदों पर कुल 160 अभ्यर्थियों का अंतिम राउंड के लिए चयन किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें