फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना : संदिग्ध पाए गए 26303 डेटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शैक्षणिक सत्र 2023-24 में पिछड़ी जाति दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत विभिन्न पाठ्यक्रमों में छात्रों के 26303 डेटा संदिग्ध पाए गए हैं। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सच्चिदानंद तिवारी ने बताया कि स्नातक, स्नातकोत्तर, बीएड, बीटीसी, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, फार्मेंसी और अन्य कक्षाओं के छात्रों की ओर से छात्रवृत्ति आवेदन-पत्रों के डेटा का स्क्रूटनी लखनऊ की ओर से की गई है। स्क्रूटनी के बाद 26303 डेटा संदिग्ध पाए गए हैं। इस डेटा को छात्रों और संबंधित विद्यालयों के लॉगिन पर जांच के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि इससे संबंधित अभिलेख विद्यालयों की ओर से सात मार्च तक पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग को उपलब्ध कराना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें