जिला स्तरीय सबजूनियर बालिका वर्ग की कबड्डी ट्रालय में चयनित खिलाड़ी। स्रोत- स्टेडियम
गाजीपुर। प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालिकाओं की कबड्डी प्रतियोगिता के लिए 10 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। यह प्रतियोगिता 14 से 16 नवंबर तक रायबरेली में आयोजित की जाएगी। जिला क्रीड़ाधिकारी देवीप्रसाद ने बताया कि जिला स्तरीय चयन-ट्रायल शुक्रवार को शहर के गोराबाजार स्थित नेहरु स्टेडियम में आयोजित किया गया था। इसमें कुल 35 बालिकाओं ने भाग लिया, जिनमें से 10 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन किया गया। उन्होंने बताया कि चयनित खिलाड़ियों में सृष्टि कुशवाहा, अंजली, मधुबाला, नेहा यादव, प्रीति, काजल, प्रिया, काजल चौधरी, चांदनी खातून और आंचल विश्वकर्मा शामिल हैं। ये खिलाड़ी 12 नवंबर को वाराणसी के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स कॉंप्लेक्स में मंडलीय ट्रायल में प्रतिभाग करेंगी।