फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: फुटबॉल के लिए 10 खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
जनपदीय ट्रायल में चयनित सबजुनियर वर्ग की फुुटबॉल खिलाड़ी। स्रोत- स्टे​डियम
विज्ञापन
गाजीपुर। प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालिकाओं की फुटबॉल प्रतियोगिता 3 से 10 अक्तूबर तक जौनपुर में आयोजित की जा रही है। क्रीड़ाधिकारी देवीप्रसाद ने बताया कि इसका जिला स्तरीय चयन-ट्रायल जिला खेल कार्यालय की ओर से रविवार को शहर के नेहरु स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किया गया। इसमें 30 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया इसमें 10 बेस्ट खिलाड़ियों का चयन किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चयनित खिलाड़ियों में शगुन यादव, स्नेहा यादव, कृतिका यादव, प्रिया, सनाया सिंह, पलक, रीमा यादव, तसमिया, शैलश्री यादव तथा सिद्धी यादव प्रमुख हैं। चयनित बालिकाएं 28 सितंबर को वाराणसी स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में सुबह 9 बजे से आयोजित मंडतीय ट्रायल में प्रतिभाग करेंगी। इस अवसर पर फुटबॉल कोच संगीता यादव, जिला फुटबॉल संघ के संयुक्त सचिव मो. मोईन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें