फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मंडलीय चयन और ट्रायल के लिए 10 खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
पहराजपुर में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में रेड ड़ालता रेडर। आयोजक
विज्ञापन
गाजीपुर। प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालकों की कबड्डी प्रतियोगिता 7 से 9 अक्तूबर तक आजमगढ़ में आयोजित की जानी है। क्रीड़ाधिकारी देवीप्रसाद ने बताया कि इसका जिला स्तरीय चयन-ट्रायल बृहस्पतिवार को शहर के गोराबाजार स्थित नेहरु स्टेडियम में आयोजित किया गया। इस ट्रायल में कुल 30 खिलाड़ियो ने प्रतिभाग किया, इसमें 10 बेस्ट खिलाड़ियों का चयन हुआ। उन्होंने बताया कि चयनित खिलाड़ियों में मैनपुर के अर्जुन बिंद, बबुरा के अभय गिरी, उत्तमपुर के अश्विनी कुमार, देवकठिया के शिवप्रवेश सिंह यादव, क्यामपुर के मनीष कुमार, केशवपुर के परमानंद, ब्रह्मदासपुर के विकास यादव, शाहपुर उसरी के अरुण यादव, तिवारीपुर के अजय प्रजापति तथा फाकराबाद के अंकुश यादव का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ी 5 अक्तूबर को वाराणसी के सिगरा स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित मंडलीय चयन-ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। चयन-ट्रायल में कबड्डी प्रशिक्षिका चयनकर्ता-मुख्य निर्णायक के रूप में अंजनी वर्मा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें