फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन करोबारी से साढ़े छह लाख बरामद, छानबीन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार स्थित पुराने पशु हाट के पास शनिवार की शाम पुलिस ने जमीन कारोबारी को साढ़े छह लाख नगदी के साथ हिरासत में ले लिया। साथ ही वाहन को कब्जे में लेकर सीज करने के साथ पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन

आजमगढ जिले के कंधरापुर निवासी एक व्यक्ति साढ़े छह लाख नगदी लेकर अपनी कार से सैयदराजा जा रहा था। पुराने पशु हाट स्थित देसी शराब की दुकान के पास गाड़ी खड़ी करके शराब पी रहा था। गश्त पर निकले एसओ जितेंद्र बहादुर सिंह ने जब वाहन की तलाशी ली तो वाहन से साढ़े छह लाख नगदी बरामद हुआ। पूछताछ में उसने बताया कि वह जमीन के कारोबार से जुड़ा हुआ है। पैसा उसी सिलसिले में लेकर जा रहा है। पुलिस ने वाहन को थाने में लाकर सीज कर दिया। भुड़कुड़ा सीओ राजीव द्विवेदी ने बताया कि पैसा जब्त कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें