फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अस्पतालों की बढ़ेगी सुरक्षा, 156 गार्डों और सात सुपरवाइजरों की मिली स्वीकृति

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। मेडिकल कॉलेज के अस्पतालों की सुरक्षा बढ़ेगी। इसके लिए 156 नए गार्ड व सात सुपरवाइजरों की तैनाती होगी, जिससे चोरी की घटनाओं पर जहां अंकुश लग सकेगा। वहीं बेवजह घूम रहे लोगों की शिकायत से मुक्ति मिल जाएगी। शासन की हरी झंडी के बाद तैनाती को लेकर कवायद तेज कर दी गई है। हालांकि वर्तमान में 36 गार्ड व तीन सुपरवाइजरों की तैनाती है। इनकी अस्पतालों के अलावा कालेज में भी ड्यूटी लगाई जाती है।
विज्ञापन

महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबंद्ध गोराबाजार स्थित 200 बेड के पुरुष अस्पताल, नवनिर्मित 300 बेड के अस्पताल और मिश्र बाजार स्थित 100 बेड के महिला अस्पताल को मिलाकर प्रतिदिन तीन हजार से ऊपर मरीज ओपीडी में पहुंचते हैं। गोराबाजार स्थित दो अस्पताल तो आसपास हैं, लेकिन महिला अस्पताल की दूरी यहां से छह किमी है। वहीं करीब दाे किमी की दूरी पर मेडिकल कॉलेज है। ऐसे में अस्पताल व मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में तैनात गार्ड व सुपरवाइजर की संख्या कम होने से दिक्कत उठानी पड़ रही है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने नए गार्ड और सुपरवाइजरों की तैनाती के लिए शासन को पत्र भेजा था, जिस पर स्वीकृति मिलने के बाद कवायद तेज कर दी गई है।
शासन ने 156 नए गार्ड व सात सुपरवाइजर की तैनाती के लिए स्वीकृति दे दी गई है। सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी अस्पतालों की सुरक्षा में तैनात होंगे। इसको लेकर कवायद चल रही है।- प्रोफेसर आनंद मिश्रा, मेडिकल कॉलेज गाजीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें