फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिव ने संभाला कार्यभार, विकास की आस जगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिरनो ब्लाक के परमानंदपुर, अरसदपुर, अरखपुर, चक्काजुद्दीनपुर गांव में दो माह से कार्य ठप पड़े थे। इन गांवों के तत्कालीन सचिव की जून में गंभीर बीमारी से पीड़ित होने के कारण निधन हो गया जिससे पद रिक्त चल रहा था। नए सचिव वीरेंद्र कुमार ने पदभार ग्रहण कर लिया है जिससे ग्रामीणों में विकास कार्यों की आस जगी है। पंचायत चुनाव समाप्त होने के बाद नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों ने मोर्चा तो संभाल लिया था लेकिन परमानंदपुर, अरसदपुर, अरखपुर, चक्काजुद्दीनपुर के तत्कालीन सचिव की दो जून को गंभीर बीमारी के कारण निधन होने से कार्य बाधित हो गया था। ऐसे में इन ग्राम प्रधानों का खाता भी नहीं खुल पाया और विकास कार्य जस के तस ठप हो गए थे। ऐसी स्थिति में ग्रामीणों के चेहरे पर मायूसी छा गई थी। जिला प्रशासन के निर्देश पर जिला पंचायत राज विभाग की ओर से इन गांवों के विकास कार्यों को पटरी पर लाने के लिए नए सचिव की तैनाती बीते 28 जुलाई को कर दी गई। इसके बाद नए सचिव द्वारा इन गांवों के ग्राम प्रधानों का खाता खोल दिया गया है। ऐसे में अब विकास के लिए धनराशि खाते में पहुंच सकेगी और अधूरे पड़े विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। इस संबंध में सचिव वीरेंद्र कुमार ने बताया कि खाता खोल दिया गया है। अब अधूरे पड़े विकास कार्यों में शामिल शौचालय, नाली, खड़ंजा, पंचायत भवन का निर्माण कार्य को पूर्ण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें