फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसों में तोड़फोड़ करने का आरोपी गिरफ्तार ...

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध नियंत्रण के लिए थानाध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम भ्रमण कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर दो माह पूर्व सिधौना हाइवे पर धरना प्रदर्शन एवं तोड़फोड़ का आरोपी रमेश यादव उर्फ गुड्डू निवासी वृंदावन थाना बहरियाबाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मालूम हो कि बहरियाबाद के बृंदावन निवासी शहीद सैनिक अभिषेक यादव के शव को गाजीपुर-वाराणसी हाइवे पर बीते चार जून को सड़क रखकर घंटों जमकर तांडव और उत्पात मचाया गया था। पुलिस मुख्य साजिशकर्ता समाजवादी पार्टी के पूर्व एमएलसी विजय यादव और जिला पंचायत सदस्य कमलेश राय साहब और कई पूर्व ग्रामप्रधानों सहित एक हजार तीस लोगों पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। थानाध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि हाइवे जाम करने और रोडवेज बसों, निजी वाहनों सहित एसडीएम सैदपुर के गाड़ी में तोड़फोड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें