फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ब्लॉक प्रमुख की पत्नी के फर्म को पंजीकृत करने वाले अधिकारी की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराचवर ब्लॉक में नियम विरूद्ध करोड़ों रुपये के भुगतान के मामले की जांच चल रही है। जांच में यह बात सामने आई है कि कि ब्लॉक प्रमुख ब्रिजेंद्र सिंह की पत्नी के फर्म ओम इंटर प्राइजेज को भी लाखों रुपये का भुगतान किया गया है। अब यह पता लगाया जा रहा है कि ब्लॉक प्रमुख की पत्नी के फर्म को किस बीडीओ के कार्यकाल में पंजीकृत किया गया था। मामले में पहले ही ब्लॉक में तैनात वरिष्ठ सहायक व प्रभारी मनरेगा अकाउंटेंट प्रभारी जितेंद्र श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया गया है। मामला शासन स्तर पर जाने के बाद भी जिम्मेदारों ने इसे दबाने का प्रयास किया। वरिष्ठ सहायक का स्थानांतरण भदौरा ब्लॉक के लिए कर दिया। मामला तूल पकड़ने के बाद ब्लॉक के सभी ग्राम पंचायतों के प्रधान, मनरेगा कार्मिक, ब्लाॅक स्तरीय कर्मचारियों के करीबियों के वेंडर के पंजीकरण की जांच की जा रही है। इनमें तो कुछ की कागज पर ही दुकान है तो कुछ ने बिना जीएसटी जमा किए ही भुगतान को रख लिया है। संतोष वैश्य सीडीओ ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख की पत्नी की फर्म को किस बीडीओ ने पंजीकृत किया था का पता लगाया जा रहा है। मामले में जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।-
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें