फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: एसडीएम की मौत, हृदयाघात की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद एसडीएम मंगलवार की सुबह अपने आवास के कमरे में मृत अवस्था में मिले। उनके मौत की जानकारी होते ही तहसील सहित पूरे जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक डा. ओमवीर सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। डॉक्टर प्रथम दृष्टया कार्डिया अटैक की संभावना जता रहे हैं। तहसीलदार जया सिंह की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसडीम कासिमाबाद वीर बहादुर यादव (45) जौनपुर जनपद के शाहगंज कोतवाली थाना क्षेत्र के कोपागांव के मूल निवासी थे। सोमवार की रात 11. 30 बजे भोजन करके अपने कमरे में सोने चले गए थे। सुबह 9. 30 बजे तक वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकले तो कर्मचारियों कुंडी खटखटा कर जगाने का प्रयास किया। इसके बाद भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो मोबाइल पर फोन किया। जवाब नहीं मिलने पर कर्मचारियों ने तहसीलदार जयसिंह को इसकी जानकारी दी। जिस पर उन्होंने प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप वर्मा को मौके पर बुलाया। दरवाजे को कई बार हिलाया गया तो कुंडी सरक गई और दरवाजा खुल गया। कमरे में एसडीएम अचेत पड़े मिले। चिकित्सकों की टीम बुलाई गई। सीएचसी प्रभारी डा. एनके सिंह ने जांच कर मौत की पुष्टि की। परिजनों के आने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसडीएम का सोमवार को काफी व्यस्त कार्यक्रम था। दिन भर नगर निकाय बहादुरगंज का नामांकन कराने के बाद शाम से नगर पंचायत में करीब 9.30 बजे रात तक रूट मार्च कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की थी। आवास पहुंचकर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के साथ वर्चुअल मीटिंग में 11.00 बजे रात तक व्यस्त रहे मीटिंग से खाली होने के बाद रात 11. 30 बजे भोजन आदि करके सोने चले गए थे। एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि तहसीलदार जयसिंह की तहरीर पर शव को पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें