फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: आठ लाख की लागत से बनेगा कंप्यूटर लैब

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवतीपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में करीब आठ लाख की लागत से कंप्यूटर लैब की स्थापना की जानी है। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसके बाद विभाग ने लैब खोलने के लिए प्रयास शुरू कर दिया है। शासन ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने के लिए पिछले वर्ष कंप्यूटर लैब की स्थापना करने का निर्णय लिया था। इसके तहत जनवरी में टेंडर की प्रक्रिया पूरा कर ली गई थी। विभाग की मानें तो आधुनिक कंप्यूटर लैब की स्थापना करने के बाद पढ़ने वाली छात्राओं को डिजिटल सशक्तीकरण तकनीक पर आधारित शिक्षा दी जाएगी। अध्ययनरत छात्राएं प्रारंभिक कक्षा से ही कंप्यूटर शिक्षा ग्रहण कर सकेंगी। इस लैब की स्थापना में छह कंप्यूटर के साथ ही छह यूपीएस, छह स्पीकर, छह हेडफोन, प्रोजेक्टर, डिजिटल बोर्ड, एक मल्टी फंक्शनर प्रिंटर लगाया जाना है। इस पर करीब आठ लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसके अलावा करीब एक लाख से कंप्यूटर कक्ष की रंगाई-पुताई, विद्युत वायरिंग, ब्राडबैंड, इंटरनेट या वाईफाई कनेक्शन, कंप्यूटर टेबल, कुर्सी, पर्दा, ट्यूब लाइट, पंखे आदि भी खरीदे जाएंगे ताकि इस लैब में किसी तरह की दिक्कत न होने पाए। बीएसए हेमंत राव ने बताया कि लैब की स्थापना के लिए कंप्यूटर उपलब्ध हो गए हैं। जल्द ही लैब की सुविधा छात्राओं को उलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें