फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ग्रामीणों के विरोध के बाद एसडीएम ने रोकवाया काम

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई। गहमर कोतवाली के बसुका गांव में ग्रामीणों ने प्रधान की ओर से कराये जा रहे कार्य के विरोध में सोमवार को एसडीएम संजय यादव को पत्रक सौंपा है। ग्रामीणों के आक्रोश और बढ़ते विवाद के बाद एसडीएम ने मौके पर लेखपाल व गहमर पुलिस को निर्देशित करते हुए त्वरित रूप से कार्य रोकवाने के निर्देश दिया है। ग्रामीण रविकांत राय, रामाश्रय यादव, राम विनोद राय ने बताया कि गांव के पश्चिम तरफ स्थित तालाब के भीटे पर प्रधान द्वारा जेसीबी से कार्य कराया जा रहा है। संबंधित सचिव से बात की तो उन्होंने ऐसे किसी भी कार्य की जानकारी होने से इन्कार किया। गांव के नखड़ू राय, दिनेश तिवारी, अवनिश कुमार राय ने आरोप लगाया कि प्रधान की ओर से तालाब के भीटे पर अवैध निर्माण कराकर अतिक्रमण करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रधान शोएब अली ने बताया कि त्योहार के दृष्टिगत तालाब के भीटे पर सफाई और इंटरलॉकिंग का कार्य कराया जाना था। यह कार्य योजना में भी लिया गया है। गांव के कुछ लोगों द्वारा विकास कार्यों में अड़ंगा डालने की नीयत से निराधार आरोप लगाए जा रहे हैं। एसडीएम संजय यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। ग्रामीणों के द्वारा पत्रक मिला है। मौके पर हल्का लेखपाल और पुलिस को भेज कर कार्य रोकवा दिया गया है, जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें