फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: महिला की पोशाक पहन दुपट्टे से मुंह बांधकर शराब की दुकान में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के दो अलग- अलग थाना क्षेत्रों में चोरों ने 40 हजार नकदी, पांच पेटी बीयर और लाखों रुपये के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन

शराब की दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में चोर महिला का पोशाक में दुपट्टे से मुंह बांधे दिख रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
जलालाबाद स्थित देसी शराब दुकान के सेल्समैन रामाशीष ने बताया कि वह और सेल्समैन ओमकार गहरी नींद में सो गए थे। एक चोर दुकान के पीछे वाले दरवाजे से अंदर घुसा और काउंटर में रखे 40 हजार रुपये और पांच पेटी बीयर उठा ले गया। सुबह नींद टूटने पर जानकारी हुई। सीसीटीवी फुटेज में चोर दुपट्टा से मुंह बांधे दिखा, उसने महिला के कपड़ा पहने थे। इधर, दूसरी घटना में चोर ने जगुई मौजा हरदासपुर खुर्द स्थित किसान रामराज राम के ट्यूबवेल से मोटर सेट खोल ले गए। किसान रामराज राम ने बताया कि सुबह खेत पहुंचने पर चोरी की जानकारी हुई। पाइप वहीं पड़ी थी, लेकिन बाकी सारा उपकरण गायब था। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुटी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्जकर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें