कासिमाबाद तहसील में सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों को शपथ दिलाते उपजिलाधि?
- फोटो : GHAZIPUR
कासिमाबाद। अधिकारी और अधिवक्ता का मूल कर्तव्य पीड़ितों को न्याय दिलाना है। यह बात कासिमाबाद सेंट्रल बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में मंगलवार को एसडीएम कमलेश कुमार सिंह ने कही। उन्होंने तहसील परिसर में आयोजित समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज के दबे कुचले लोगों को न्याय दिलाने का कार्य करते हैं। लोगों समस्या को अधिकारियों और न्यायालय के समक्ष विधि सम्मत तरीके से प्रस्तुत करके न्याय दिलाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। तहसील के सभी कर्मचारी और अधिवक्ता मिलकर वादकारियों को न्याय दिलाने का कार्य करें। जिस पैरवी करने वाला कोई नहीं है और जो फीस देने की भी स्थिति में नहीं है, उसकी भी मदद करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि तहसीलदार अमित शेखर ने कहा कि अपने दायित्वों का निर्वहन करने से ही बार बेंच के रिश्ते मजबूत होंगे। नायब तहसीलदार बृजेश कुमार सिंह ने कहा कि अधिवक्ता बुद्धिजीवी वर्ग का हिस्सा हैं। नवनिर्वाचित सेंट्रलबार के तहसील अध्यक्ष विनोद सिंह ने कहा कि बार और बेंच में सामंजस्य बरकरार रखा जाएगा। इससे पूर्व एसडीएम ने सेंट्रल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों अध्यक्ष विनोद सिंह, उपाध्यक्ष कन्हैया सिंह यादव, सचिव जयप्रकाश सिंह यादव, सह सचिव संतोष जायसवाल, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार गौतम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश श्रीवास्तव, संतोष कुमार, अजय श्रीवास्तव, योगेश यादव, मनोज कुमार, अनुज कुमार राय, कमलेश यादव, अभय, विनय मौजूद रहे।