फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: टायर फटने से स्कार्पियो पलटी, बाल-बाल बचे श्रद्धालु

विज्ञापन
दवोपुर के पास वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहन को देखते ग्रामीण। स्रोत-  - फोटो : credit
विज्ञापन
नंदगंज। थाना क्षेत्र के दवोपुर गांव के पास सोमवार को वाराणसी-गोरखपुर हाईवे पर टायर फटने से स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। हालांकि, हादसे में स्कार्पियो में सवार सभी को मामूली चोटें आई है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि रेवतीपुर थानाक्षेत्र के स्थानीय गांव निवासी शिव यादव स्कार्पियो से अपने परिवार के सात अन्य लोगों के साथ वाराणसी के कैथी स्थित मार्कण्डेय महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन करने गए थे। वापसी में दवोपुर गांव के पास पहुंचते ही स्कार्पियो का पिछला अचानक टायर फट गया, इससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और स्कार्पियो फोरलेन पर ही पलट गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना देते हुए दुर्घटना ग्रस्त वाहन से सभी को बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे में घायल सभी को प्राथमिक उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंदगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद छोड़ दिया। वहीं, पुलिस ने हादसे के बाद फोरलेन के प्रभावित लेन से करीब आधे घंटे बाद क्षतिग्रस्त वाहन को किनारे हटाकर यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें