पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बूढ़नपुर के पास बृहस्पतिवार को हादसा हुआ। दिल्ली से बेगूसराय बिहार जा रही एक स्कॉर्पियों का दाहिने तरफ का अगला चक्का ब्लॉस्ट कर गया। सौ से अधिक की रफ्तार में गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए, जिनमें दंपती समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मऊ रेफर कर दिया गया है।
बिहार के बेगुसराय वार्ड नंबर चार कैलाश पुरी सिंगरौल निवासी रूपेश कुमार (30) अपपी पत्नी रंजा (28) और बच्चे ऋषभ कुमार (7), रिया कुमारी (5), रिद्धी (3), रितिका (9) और सगे भाई मुकेश यादव (27) के साथ दिल्ली रहते हैं। वह स्काॅर्पियों से सभी के साथ गांव जा रहे थे। गाड़ी में रखे सामान को देखकर लग रहा था कि वह किसी मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा लेते। बूढ़नपुर गांव के समीप सुबह सात बजे पहुंचे थे कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के 310 चैनल के पास अचानक स्काॅर्पियो का दाहिने तरफ का अगला चक्का फट गया। गाड़ी की रफ्तार सौ से अधिक होने के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई, जिससे सभी घायल हो गए। घटना की जानकारी होते ही यूपीडा के कर्मचारियों ने एबुलेंस से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कासिमाबाद पहुंचाया। जहां गंभीर रूप से घायल रूपेश, मुकेश और रंजना कुमारी को चिकित्सकों ने मऊ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में सात लोग घायल हुए। घायलों में तीन को बेहतर इलाज के लिए मऊ जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।