फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में तालाबंदी, नारेबाजी

Mon, 14 Sep 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षामित्र से सहायक अध्यापक पद पर शिक्षामित्रों के समायोजन को हाईकोर्ट की ओर से रद्द करने के फैसले से निराश शिक्षामित्रों ने सोमवार को स्कूलों में तालाबंदी कर अपने गुस्से का इजहार किया। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने मंगलवार को भी विद्यालयों में तालाबंदी करने का निर्णय लिया। कहा कि हक के लिए लड़ाई हर कीमत पर जारी रखी जाएगी। 
विज्ञापन


आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन की नौपुरा स्थित साईं नाथ मंदिर परिसर में सोमवार को हुई बैठक में 15 सितंबर को भी स्कूलों में तालाबंदी कर अपना दु:ख व्यक्त करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार राय ने कहा कि शिक्षामित्र संयम के साथ तालाबंदी करते हुए अपनी बात रखें। छोटेलाल यादव और विवेक सिंह ने कहा कि शिक्षामित्र हताश हैं लेकिन निराश नहीं। उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोस है। बैठक में अरविंद राय, संतोष राय, प्रवीण सिंह, विमल, अभिषेक सिंह मौजूद रहे।

उधर, उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के आह्वान पर शिक्षामित्रों ने विकास भवन परिसर में धरना दिया। तय किया गया कि मंगलवार को भी तालाबंदी की जाएगी। इस दौरान मानव संसाधन विकास मंत्रालय और एनसीटीई के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा गया। प्रदर्शन में रामप्रताप सिंह यादव, अंबिका दुबे, सुरेंद्र सिंह, जीतेंद्र यादव, आनंद प्रकाश यादव, भगवती प्रसाद, अनंत सिंह, दुर्गेश प्रताप सिंह, विजय नारायण यादव, मंजय यादव, जियाउद्दीन, राजेश यादव, वृजनाथ, अमित सिंह, दिवाकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सुहवल : समायोजन रद्द करने से दुखी शिक्षामित्रों ने ब्लाक अध्यक्ष कृष्णा यादव के नेतृत्व में स्कूलों में तालाबंदी कर शिक्षण कार्य ठप किया। इसके चलते बच्चों को घर लौटना पड़ा। कुछ स्थानों पर जबरन स्कूल बंद कराने की शिकायतें मिली हैं। रेवतीपुर के खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार शर्मा ने कहा कि कहीं भी जबरन स्कूल बंद कराने की शिकायत नहीं मिली है। इधर रेवतीपुर शिक्षा मित्र ब्लाक संघ के अध्यक्ष  कृष्णा यादव ने जबरन स्कूल बंद कराने की शिकायत को निराधार बताया।

भदौरा : ब्लाक संसाधन केंद्र पर शिक्षामित्रों की बैठक  में हक के लिए प्रयासरत रहने का निर्णय लिया गया। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाइस्कूल शिक्षक संघ भदौरा के अध्यक्ष  राजेंद्र राम ने शिक्षामित्रों के संघर्ष और सेवाभाव को  महत्वपूर्ण बताते हुए कोर्ट से राहत की उम्मीद जताई। बैठक में प्रभाकर प्रकाश सिंह, जाफर अली खां, सह समन्वयक संतोष सिंह,  चंदन, नागेश्वर राम मौजूद रहे।

जखनिया : निराश शिक्षामित्रों ने जखनियां बीआरसी केंद्र पर तालाबन्दी कर नारेबाजी की और विरोध प्रकट किया  गया। इस अवसर पर आशीष यादव, कैलाश यादव, नन्दलाल यादव, रमेश यादव, कैलाश  प्रजापति, राकेश यादव, अभिषेक यादव, नागेन्द्र यादव,  बाबूलाल, मीरा चौबे, अनुराधा  सिंह, ममता यादव, अनीता देवी व रेनू देवी मौजूद  रहीं। मरदह : विकास खंड के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों ने पठन-पाठन का बहिष्कार कर विरोध प्रकट किया। इस मौके पर लक्ष्मण सिंह, बृजेश यादव, माया सिंह, सत्यवती मौर्य, राजीव सिंह, रामअवध राम, राजेश भारती आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें