फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया विद्यालय का वार्षिकोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। नगर के लोदीपुर मुहल्ला स्थित सत्यम इंटरनेशनल स्कूल का प्रथम वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रबंधक सत्यप्रकाश मौर्य ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत लुंगी डांस, सोलो सांग, चंदा चमके, फनी गर्ल्स डांस आदि की बेहतरीन प्रस्तुति कर उपस्थित लोगों को मुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

समारोह में विद्यालय के प्रबंधक ने वार्षिक रिपोर्ट अभिभावकों के सामने रखी और मेधावियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों को विश्वस्तरीय एजुकेशन देने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। प्रोजेक्ट सहित अन्य उपकरण के माध्यम से उनकी पढ़ाई कराई जा रही है। यही कारण है कि तेजी से इन बच्चों में सुधार हो रहा है। बच्चे जब किसी चीज को देख एवं सुनकर पढ़ते हैं तो उसका रिजल्ट अलग ही होता है। इस अवसर पर निकिता, सरवत, रजीना, नफीस, साबिया, मनोरमा, सबनूर, काजल, खुश्बू, आयशा आदि शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थीं। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य एलडी जेना ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें