फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाबंदियों के साथ खुले स्कूल, पहले दिन कम आए बच्चे

विज्ञापन
राजकीय हाई स्कूल सौरी के छात्रों को सोमवार को क्लास में दिशा-निर्देश देते प्रधानाचार्य व शिक्षक? - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। सात माह बाद पाबंदियों के साथ सोमवार को नौवीं से लेकर 12वीं तक के स्कूल-कॉलेज खुल गए। हालांकि पहले दिन छात्र-छात्राओं की संख्या कम दिखाई पड़ी। थर्मल स्क्रीनिंग एवं हैंडवाश के साथ सैनिटाइजेशन के बाद ही उन्हें विद्यालय में प्रवेश दिया जा रहा था। सहमति पत्र के साथ सुबह आठ बजे से ही छात्र-छात्रों के आने क्रम शुरू हुआ। उधर, विद्यालयों पर कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए व्यापक बंदोबस्त किए गए थे। लंबे समय के बाद विद्यालय खुलते ही सुबह आठ बजे से नगर के महुआबाग स्थित आदर्श इंटर कालेज, मिश्र बाजार स्थित सिटी स्कूल, तुसीसागर लूदर्स कांवेंट और महुआबाग बालिका गर्ल्स इंटर कालेज में कक्षा नौ और दस के छात्र-छात्राएं पहुंचे। सुबह 8.15 बजे एक-एक छात्र-छात्राओं के अलावा शिक्षकों को थर्मल स्क्रीनिंग, हैंडवाश और सैनिटाइज कर प्रवेश दिया गया। वहीं शासन द्वारा निर्धारित समय अवधि तक विद्यालय पहुंचे छात्र-छात्राओं ने सर्वप्रथम प्रार्थना की। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा गया था। सुबह 8.50 बजे तक सभी छात्र-छात्राएं अपने-अपने कक्ष में पहुंच चुके थे। कक्षाओं में एक टेबुल पर एक ही छात्र के बैठने की अनुमति थी। सुबह 11.50 बजे छुट्टी होने के बाद पूरी सतर्कता से उन्हें छोड़ा गया। वहीं कक्षा 11- 12 के बच्चों के आने का क्रम 12 बजे से शुरु हआ। सभी ने एहतियातन मास्क भी लगा रखा था। वहीं कालेज प्रशासन की ओर सतर्कता और एहतियात बरती जा रही है। मुहम्मदाबाद : तहसील क्षेत्र के यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के स्कूल सोमवार से खुल गए। पहले दिन लगभग हर स्कूल में कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन होता दिखाई दिया। इंटर कालेज मुहम्मदाबाद, राजकीय बालिका इंटर कालेज मुहम्मदाबाद, नृसिंह इंटर कालेज मोहनपुरा, अंसारी इंटर कालेज यूसुफपुर में आज से पढ़ाई शुरू हुई। श्री नृसिंह इंटर कालेज मोहनपुरा के प्रिंसिपल रविंद्रनाथ राय ने बताया कि जिन छात्रों के अभिभावकों ने सहमतपत्र दिया है उन्हीं के बच्चों को स्कूल में बुलाया गया है उसमें से प्रतिदिन 50 फीसदी बच्चों को बुलाया गया है। पहले कक्षाओं को सेनेटाइज्ड कराया गया। गेट पर मास्क लगाए छात्रों का पहले सेनेटाइजर से हाथ धुलवाने और थर्मल स्क्रीनिंग के बाद उन्हें क्लास में सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए बैठने की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें