फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़ंजा निर्माण को लेकर किया सत्याग्रह

Thu, 08 Jun 2017 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर क्षेत्र के मियांपुरा मुहल्ला में स्थित एनसीसी आफिस के सामने वाली गली को खड़ंजा बिछाने के नाम पर खुदाई कर नगरपालिका की तरफ से छोड़ दिया गया है। इसकी वजह से आवगमन करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार की सुबह आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बरसात से पहले गली दुरुस्त कराने की मांग को लेकर सत्याग्रह, धरना-प्रदर्शन किया।      
विज्ञापन

इस मौके पर आप नेता रुद्रेश कुमार निगम ने कहा कि नगर पालिका चेयरमैन सहित अधिशासी अधिकारी एवं जिलाधिकारी को पत्रक के माध्यम से बार-बार अवगत कराने के बावजूद आज तक नालीयुक्त खड़ंजा सड़क का निर्माण नहीं हुआ। इसके चलते आए दिन गली में आवागमन करने वाले लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
    बावजूद इसके नपा खड़ंजा का निर्माण जल्द से जल्द कराने को लेकर गंभीर नहीं है। बुधराम यादव ने कहा कि पिछले दिनों उनकी स्वयं की भैंस गड्ढे की वजह से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिसकी बाद में मौत हो गई थी। मोइनुद्दीन और आदिल ने कहा कि नगरपालिका की ओर से खोदा गया गड्ढा दिन-प्रतिदिन जानलेवा होता जा रहा है। इसके बाद भी प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। बार-बार कहने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

    कहा कि अगर समय रहते खड़ंजा मार्ग का निर्माण नहीं हुआ तो मुहल्लावासी आंदोलन तेज करने को बाध्य होंगे। सत्याग्रह करने वालों में शाहिद, उमाशंकर लाल, उमेश श्रीवास्तव, नईम अहमद, मोहम्मद आजम, तारकेश्वर चौधरी, आदिल, बब्लू, इम्तियाज, कैलाशनाथ श्रीवास्तव, नरेंद्र चौधरी, संतोष चौधरी, शाहनवाज अहमद आदि शामिल थे। अध्यक्षता मोहम्मद आरिफ एवं संचालन मोहम्मद सैफ ने किया।      
विज्ञापन

    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें