रौजा के प्रिंस मार्केट की बजबजाती नाली में आम आदमी पार्टी के
कार्यकर्ताओं ने मुहल्ले के लोगों के साथ गुरुवार को सत्याग्रह किया। इस
दौरान शासन-प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों की सद्बुद्धि की कामना की।
राष्ट्रीय
राजमार्ग-29 पर रौजा का ओवरब्रिज बनने के कारण रेलवे
लाइन की उत्तरी तरफ
की नाली को ध्वस्त कर दिया गया। इस वजह से प्रिंस मार्केट में मुख्य मार्ग
पर नाली जाम होने से पानी लग रहा है। जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी से
शिकायत करने के बाद लोगों ने आप नेता जिला पंचायत सदस्य ब्रजभूषण दुबे से
संपर्क साधा। गत मंगलवार को
प्रदर्शन कर चित्र सहित आप नेताओं ने पूरा
मामला जिलाधिकारी और शासन को भेजा। सत्याग्रह कर रहे आप कार्यकर्ताओें ने
चेतावनी दिया कि अगर एक सप्ताह
के अंदर नाली निर्माण कराकर जलनिकासी नहीं
की गई तो आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। इस दौरान जावेद अहमद, गुल्लू सिंह
यादव, रुद्रेश कुमार निगम, अनूप मिश्र, मनोज श्रीवास्तव आदि रहे। अध्यक्षता
मो. कासिम ने की।