फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: गरीबों और कमजोरों के मसीहा थे सरजू पांडेय

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जननेता सरजू पांडेय की 105वीं जयंती शहर स्थित सरजू पांडेय पार्क में मंगलवार को मनाई गई। इस मौके पर विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं ने उन्हें नमन किया। जननेता सरजू पांडेय स्मृति न्यास की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक अनिल अमिताभ दुबे ने कहा कि वह गरीब एवं कमजोर वर्ग के लोगों के मसीहा थे। उनके हक-अधिकार के लिए जीवन भर संघर्ष किया।
विज्ञापन

जिपं सदस्य ऊदल राजभर ने कहा कि गरीब परिवार से निकलकर वह वंचितों की आवाज बने। सपा के जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव ने कहा कि राजनीति में उनकी प्रासंगिकता हमेशा बनी रहेगी। भाकपा के वरिष्ठ नेता अमेरिका सिंह यादव ने कहा कि वह कार्यकर्ताओं को बहुत मानते थे। विरोधियों से भी मदद ले लेते थे।
युवा नेता सुरेंद्र राम ने कहा कि दलितों और वंचितों पर होन वाले जुल्म के खिलाफ उन्होंने आजीवन संघर्ष किया। अध्यक्षता करते हुए डॉ. रामबदन सिंह ने कहा कि वह हमेशा हमारी स्मृतियों में रहेंगे। जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन अरुण सिंह, पूर्व कुलपति हरिकेश सिंह, जसवंत सिंह ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर अखिलेश्वर प्रसाद सिंह, समाजसेवी कौशल्या सिंह, आशा पांडेय, राजेश यादव, अरविंद शर्मा आदि उपस्थित थे। संचालन अशोक मिश्र एवं आभार न्यास के अध्यक्ष ऋषि ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें