बीज एवं उर्वरक कीटनाशक व्यापारी समिति का चुनाव मंगलवार को ब्लॉक सभागार में संपन्न हुआ। जिलाध्यक्ष पद पर संतोष कुशवाहा चुने गए। वहीं, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा ,महामंत्री अरुण कुशवाहा ,मंत्री प्रमोद कुशवाहा, कोषाध्यक्ष राजनाथ कुशवाहा एवं मीडिया प्रभारी राजीव मौर्या चुने गए। वहीं, सदस्य कार्यकारिणी में रामप्रवेश, बालाजी चौहान, मुन्ना कुशवाहा, सुरेंद्र, संजय कुशवाहा, इंद्रजीत, सत्येंद्र सिंह, संदीप, सुग्रीव, अंबिका, नीतीश राय मनोनीत किए गए। संवाद