उत्तर प्रदेश धोबी कल्याण समिति के तत्वाधान में मंगलवार को रौजा स्थित राजकीय होम्योपैथिक कालेज परिसर में संत गाडगे की जंयती मनाई गई।
इस अवसर पर नगरध्यक्ष रामनाथ कनौजिया ने कहा कि संत गाडगे महाराज का जन्म महाशिवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर महाराष्ट्र प्रांत के जिला अमरावती की तहसील दरियापुर में 23 फरवरी वर्ष 1867 में हुुआ था। उन्होंने कहा कि महाराज का कहना था कि बिना परिश्रम किए किसी व्यक्ति को एक दाना नहीं खाना चाहिए। वे तीर्थ यात्रा और ढोंग आडंबर के खिलाफ थे। मुख्य अतिथि पूर्व पंचायत अध्यक्ष पंचरत्न देवी ने कहा कि जब-तक हम शिक्षित और संगठित नहीं होंगे तब-तक हमारे समाज का शोषण बंद नहीं होगा। इस मौके पर बाबूलाल, बंजारी, जीतू, परशुराम, सिपाही, संतोष, अनिल, शंभू, गिरधारी, गुड्डू, रामनगीना, देवनाथ, कैलाश, काशीनाथ, मुन्ना, सुरेश, मोतीचंद, ऋषिकेश, रणजीत, मनोज, राजू, विजय प्रकाश आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता सहेंद्र प्रसाद और संचालन मिश्री लाल कनौजिया ने किया।