कासिमाबाद। तहसील बार एसोसिएशन तहसील का चुनाव निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार के देखरेख में शुक्रवार को संपन्न हुआ। इसमें सभी निर्वाचित पदाधिकारी निर्विरोध चयनित किए गए। अध्यक्ष पद के लिए संजय तिवारी, दानिश सिद्दीकी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राकेश उपाध्याय कनिष्ठ उपाध्यक्ष, नील गगन महासचिव, चंद्रजीत राजभर सचिव, दामोदर यादव सह सचिव और नागेंद्र गौतम को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वरिष्ठ कार्यकारिणी के रूप में उदय नारायण पांडेय, संतोष कुमार, रवि प्रकाश तिवारी, जयप्रकाश सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, नरेंद्र सिंह, वीरेंद्र सक्सेना, राजेश कुमार, रामदीप सिंह, संजय कुमार, शेषनाथ सिंह, जितेंद्र राय चयनित हुए। तहसील बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय तिवारी ने कहा कि जिस विश्वास के साथ अधिवक्ताओं ने मेरे ऊपर विश्वास किया है, उसके लिए मैं आभार व्यक्त करता हूं । उन्होंने अधिवक्ताओं को विश्वास दिलाया कि अध्यक्ष पद पर मेरे जैसे व्यक्ति को चौथी बार नामित कर मेरे कंधों पर जो भार दिया है उसको मैं कभी झुकने नहीं दूंगा। बार और बेंच के सामंजस के साथ हम सभी मिलकर काम करेंगे।