फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: लापरवाही पर सफाईकर्मी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर। जखनिया विकासखंड के गौरा खास ग्राम पंचायत में तैनात सफाई कर्मचारी उमेश कुमार कन्नौजिया को शुक्रवार को निलंबित कर दिया गया। उनके ऊपर आरोप है कि वह डयूटी से लंबे समय से नदारद रहते थे। साथ ही अनुशासनहीनता का भी आरोप है। एडीओ पंचायत अशोक कुमार ने बताया कि वर्तमान में संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए गांवों में दवा का छिड़काव और स्वच्छता अभियान युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है। ऐसे महत्वपूर्ण समय में भी गौरा खास गांव के सफाई कर्मचारी उमेश कुमार कनौजिया 25 अप्रैल से बिना सूचना दिए लगातार अनुपस्थित चल रहे हैं। ऐसे में उनको निलंबित करने की कार्रवाई प्रभारी डीपीआरओ रमेशचंद्र उपाध्याय की ओर से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें