फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व संग्रह अमीन संघ का धरना चौथे दिन भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्व संग्रह अमीन संघ का धरना शुक्रवार को तहसील परिसर में चौथे दिन भी जारी रहा। इस मौके पर मुहम्मदाबाद तहसील अध्यक्ष जय शंकर राम ने कहा कि कासिमाबाद तहसील के तहसीलदार द्वारा संग्रह अमीनों के साथ किए गए अभद्र व्यवहार और उसके बाद उपजिलाधिकारी द्वारा एक पक्षीय आदेश से तहसील सहित पूरे जिले के संग्रह अमीनों एवं अनुसेवकों में भारी आक्रोश है। जब-तक मांगे पूरी नहीं होगी। धरना प्रदर्शन लगातार चलता रहेगा। मालूम हो कि संग्रह अमीनों की प्रमुख तीन मांगों में संग्रह अमीन जय नाथ यादव के खिलाफ किए गए निलंबन की कार्रवाई वापस किया जाए। साथ ही संग्रह अनुसेवकों द्वारा वसूली कार्य के साथ निर्वाचन, आपदा को छोड़कर कोई अतिरिक्त कार्य में न लगाया जाए। इसके साथ ही समस्त कर्मचारियों की देयता का समय से भुगतान किया जाए। उन्होंने कहा कि जब तक यह तीनों मांगे पूरी नहीं होगी, धरना प्रदर्शन चलता रहेगा। जखनिया तहसील अध्यक्ष घूरहू सिंह यादव ने कहा कि कासिमाबाद तहसील के संग्रह अमीनों एवं अनु सेवकों की मांगों पर जिला प्रशासन ने गंभीरता से विचार नहीं किया तो पूरे जिले के संग्रह अमीन और अनुसेवक हड़ताल पर चले जाएंगे। इस मौके पर राजेश यादव, प्रमोद कुमार यादव, लक्ष्मी सिंह यादव, राम अवध यादव, प्रभाकर पांडेय, मथुरा सिंह यादव, जय नाथ यादव, हरिश्चंद्र राम, बद्री राम आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जयशंकर राम एवं संचालन प्रमोद कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें