फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोक के बाद भी बालू खनन जारी

Fri, 01 Apr 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिबंध के बाद भी गहमर थाना क्षेत्र के सायर-रायसेनपुर, बरेजी से सटे कर्मनाशा और बारा, रेवतीपुर से सटे गंगा नदी से निरंतर बालू का खनन जारी  है। बालू खनन को लेकर उत्तर प्रदेश और बिहार के खनन माफिया कई बार आमने सामने हो चुके हैं जिससे खनन को लेकर अक्सर तनाव की स्थिति बन जाती है।सरकार ने उत्तर प्रदेश में बालू खनन, निकासी और  ढुलाई पर प्रतिबंध लगा रखा है। इसके बाद भी क्षेत्र में  बालू का अवैध रूप से खनन जारी है।
विज्ञापन


नाव लेकर मजदूर पूरे दिन बालू  की  निकासी करते हैं और शाम बालू को ट्रैक्टर के जरिए दूसरे गॉवों में पहुंचाया जा रहा है। इसके बाद बिचौलिए बालू को  मनमाने दाम  पर बेचते हैं। इस संबंध में थाना प्रभारी सुधीर  त्रिपाठी ने बताया कि बालू पर रोक की जानकारी नहीं है। अगर अवैध खनन की शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी। उधर, एसडीएम  जमानिया धीरेंद्र सिंह ने बताया कि अवैध बालू खनन की कोई शिकायत नहीं मिली है। खनन विभाग को भेजकर इसकी जांच कराई जाएगी। अवैध बालू खनन पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें