फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ लाख से अधिक किसानों की रुक सकती है सम्मान निधि

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना से जिले एक लाख 60 हजार 603 किसान वंचित हो सकते हैं। वजह इन्होंने अब तक ई-केवाईसी नहीं कराया है। शासन द्वारा निर्धारित की गई नियत तिथि पूर्ण होने में मात्र चार दिन ही शेष रह गया हैं। ऐसे में कृषि विभाग शेष लाभार्थी किसानों को जल्द से जल्द ई-केवाईसी कराने के लिए जागरूक कर रहा है, जिससे योजना का लाभ इन्हें मिल सके।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि योजना के तहत जिले के पांच लाख 55 हजार 971 किसान लाभार्थी है। इस दौरान एक बार पुन: सत्यापन कराया गया। इसके तहत एक लाख 58 हजार 386 अपात्र पाए है। ऐसे में पात्र लाभार्थियों को ई-केवाईसी कराने के लिए 31 जुलाई तिथि नियत की गई थी। इसके तहत तीन लाख 32 हजार 43 लाभार्थियों ने ई-केवाईसी तो करा लिया, लेकि एक लाख 60 हजार 603 किसानों ने ई-केवाईसी नहीं कराया है। उप कृषि निदेशक अतींद्र सिंह ने बताया कि 31 जुलाई के बाद इन किसानों की सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अनियमित भुगतान से बचने के लिए सरकार ने ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया है, जो कि विभाग के पोर्टल पर किया जाना है। यह ओटीपी आधारित सत्यापन प्रक्रिया है जिसे जन सेवा केंद्र पर जाकर आसानी से कराया जा सकता है। पात्र किसानों 31 जुलाई के अंदर अपना ई-केवाईसी जरूर करा लें अन्यथा पीएम किसान सम्मान निधि योजना से वंचित होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें