फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग बर्बाद नहीं करेगी घर-दुआर

विज्ञापन
विज्ञापन
आग लगने की घटना होने पर मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के लोगों को अब जिला मुख्यालय की राह नहीं निहारनी पड़ेगी। क्षेत्र के परसा गांव में करीब दस करोड़ की लागत से अग्निशमन केंद्र का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें अग्निशमन से संबंधित सुविधाएं तो होगी ही इसके साथ ही प्रशासनिक एवं कर्मचारियों के लिए आवासीय भवनों का भी निर्माण कराया जाएगा। अगर धन की कमी आड़े नहीं आई तो वर्ष के अंत तक केंद्र का निर्माण पूरा हो जाने की उम्मीद है। ऐसे में आग लगने की घटना होने पर जन-धन की बड़ी हानि को रोका जा सकेगा।
विज्ञापन

करीब 41 लाख की आबादी वाले इस जिले में सात तहसीलें हैं। वैसे तो आग लगने की घटनाएं जिले में प्राय: होती रही हैं लेकिन गर्मी आते ही ये घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाली घटनाओं पर काबू कर पाना मुश्किल हो जाता है। कई वर्षों पहले विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में आग की घटनाओं में जन-धन की बड़ी हानि हो चुकी है। आग की छोटी घटनाओं को तो किसी तरह काबू कर लिया जाता रहा है लेकिन बड़ी घटना होने पर जिला मुख्यालय की राह निहारनी पड़ती रही है। कुछ वर्ष पहले जमानिया के सैदाबाद एवं सैदपुर के सेहमलपुर में अग्निशमन केंद्र का निर्माण शुरू हुआ था। जमानिया में तो केंद्र का लोकार्पण कुछ सप्ताह पहले हो गया लेकिन सैदपुर में काम अभी तक पूरा नहीं हो सका है। जबकि अन्य तहसीलों पर कामचलाऊ व्यवस्था के सहारे आग की घटनाएं रोकने की कवायद की जा रही है। इसी क्रम में मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के परसा गांव में अग्निशमन केंद्र का निर्माण कराया जा रहा है। 10 करोड़ सात लाख की लागत से बनने वाले इस केंद्र में अग्निशमन से संबंधित सुविधाएं तो रहेंगी ही प्रशासनिक एवं आवासीय भवनों का भी निर्माण हो रहा है। केंद्र के प्रशासनिक भवन में मुख्य शमन अधिकारी कक्ष के साथ ही बैरेक, मीटिंग कक्ष, विजिटर कक्ष, किचन, स्टोर, डाइनिंग हाल, गाड़ी खड़ा करने का गैरेज तथा अंडर ग्राउंड टैंक की सुविधा होगी। अग्निशमन केंद्र के निर्माण के लिए शासन की तरफ से कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद को छह करोड़ 16 लाख की धनराशि उपलब्ध कराई गई है।
अग्निशमन केंद्र का निर्माण कार्य जारी है। इसको वर्ष के अंत तक पूरा कर लिए जाने की उम्मीद है- केपी यादव, अधिशासी अभियंता उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद
विज्ञापन

विभिन्न प्रकार के होंगे आवास
गाजीपुर। परसा में बनने वाले अग्निशमन केंद्र में कर्मचारियों के लिए आवासीय भवनों का भी निर्माण हो रहा है। इसमें विभिन्न प्रकार के आवास होंगे। टाइप-ए के दो आवास एवं टाइप-बी के 24, आवास हैं। इन आवासों की छतें पड़ चुकी है। प्लास्टर का काम प्रगति पर है। इसके अलावा चहारदीवारी का भी निर्माण कराया जाना है जिसमें तीन तरफ से चहारदीवारी बन गई है।
क्षेत्र में करीब दो सौ हैं गांव
मुहम्मदाबाद। तहसील क्षेत्र में लगभग 200 से अधिक गांव हैं। गर्मी के मौसम में आग लगने की घटनाएं काफी होती है। तहसील मुख्यालय पर अग्निशमन केंद्र न होने से जब तक जिला मुख्यालय से दमकल की गाड़ियां आती हैं तब तक सब कुछ जल कर स्वाहा हो जाता है। विगत कुछ महीने पूर्व तहसील क्षेत्र के शेरपुर, परसा, सिलाइच, हरिवल्लमपुर, सियाड़ी, शहबाजकुली आदि गांवों में आग की घटनाओं में काफी क्षति हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें