फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक मत पाकर निर्भय नारायण ने रचा इतिहास

विज्ञापन
जमानिया में आयोजित कार्यक्रम में स्मृति चिन्ह देकर कर्मचारी नेता निर्भय नारायण सिंह को सम्मानि? - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। विद्युत मजदूर पंचायत की ओर से बृहस्पतिवार को जमानिया स्थित विद्युत वितरण खंड चतुर्थ कार्यालय परिसर में सम्मान समारोह हुआ। इसमें जीपीएफ ट्रस्टी के चुनाव में भारी मतों से जीत हासिल करने वाले विद्युत कर्मचारी निर्भय नारायण सिंह का स्वागत किया गया। अधिशासी अभियंता चतुर्थ महेंद्र मिश्रा ने कहा कि ऑनलाइन वोटिंग के जरिए पावर कारपोरेशन और ट्रांसमिशन से विद्युत कर्मचारी नेता निर्भय नारायण सिंह ने सबसे अधिक मत पाकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने निर्भय को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कहा कि इसके अलावा उत्पादन निगम और जल विद्युत निगम से एक-एक सदस्य चुयनित हुए हैं। साथ ही सीपीएफ से तीन सदस्यों का निर्वाचन भी हुआ है। पिछले कुछ दिनों से काफी गहमागहमी के बाद संपन्न हुए चुनाव में जीपीएफ सीपीएफ ट्रस्टी के रूप में कुल छह सदस्य निर्वाचित हुए हैं। गाजीपुर जैसे छोटे जिले से निर्भय नारायण सिंह ने जीत हासिल करते हुए जनपद का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है। विद्युत मजदूर पंचायत के जिला संरक्षक शिवदर्शन सिंह ने कहा कि निर्भय नारायण सिंह की जीत से जनपद का मान बढ़ा है। अध्यक्षता गुप्तेश्वर राम एवं संचालन धर्मेंद्र यादव ने किया। इस मौके पर सहायक अभियंता विजय यादव, सत्यनारायण चौरसिया, अवर अभियंता तपस कुमार, जिलाध्यक्ष विजयशंकर राय, जिला मंत्री अरविंद कुशवाहा, मस्टरोल संघ के जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह, खंडीय संरक्षक गुप्तेश्वर राम, खंडीय अध्यक्ष कपिल गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविंद्र यादव, भानू कुशवाहा, प्रवीण सिंह, नरेंद्र यादव, जितेंद्र विश्वकर्मा, इंसाफ अली, अजय कुशवाहा, विनय तिवारी, अश्वनी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें